एक ऐसा मंदिर जहां स्थापित है श्रीराम और लक्ष्मण की मूंछों वाली मूर्ति

Posted On:- 2022-04-10



कबीरधाम (वीएनएस)। पंडरिया एक अति प्राचीन राम जानकी मंदिर जो की केशवबंद तालाब बैरागपारा वार्ड 9 पंडरिया में स्थित है। जहां मंदिर में श्रीराम और लक्ष्मण की मूंछों से शोभित मूर्ति स्थापित है, मंदिर के मुख्य पूजारी की पत्नी ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया की मंदिर का व्यवस्थापक एवं संरक्षक उनकी माता श्यामा देवी वैष्णव हैं। मंदिर की व्यवस्था उन्हीं के प्रबंधन संरक्षण में है, उन्होंने बताया की मंदिर में स्थापित श्रीराम सहित लक्ष्मण और माता सीता विराजमान हैं, उन्होंने बताया की यह मंदिर लगभग 5-6 सौ साल पुराना है  इस मंदिर की एक अनोखी बात यह है कि श्रीराम और उनके छोटे भाई लक्ष्मण की मूंछों वाली सुंदर मूर्ति यहाँ स्थापित हैं।

उन्होंने बताया की अनुश्रुति के आधार पर जब श्रीराम और लक्ष्मण वनवास से वापसी के समय युवा अवस्था में थे, तब उनकी मूंछें थी, उन्होंने बताया की ऐसी अद्भुत मूर्ति केवल पंडरिया में ही स्थापित है, ऐसी अद्भुत अद्वितीय मूंछों वाली श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमा पूरे भारत में और कहीं नहीं है अब यहां गौर करने वाली बात यह है, की ऐसी अद्भुत अद्वितीय धार्मिक धरोहर की जानकारी पुरातत्व और संस्कृति विभाग की जानकारी में नहीं जिससे इस प्राचीन भारतीय संस्कृति सभ्यता और धार्मिक स्थलों के अद्भुत अद्वितीय स्मृतियों को संजोकर रखा जा सके।