बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जनता कांग्रेस पार्टी 14 अप्रैल स्थापना दिवस को अपना 6 वर्ष पूरे कर रही है। गुजरात राज्य में विधानसभा चुनाव मिशन के लिए पार्टी ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति किया गया है। जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महताब रॉय के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिवअमित वर्मा और राष्ट्रीय कमेटी ने जनता कांग्रेस, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संतोष सोनवानी को जनता कांग्रेस गुजरात के चुनावी कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामदेव सिंह जूंजिया के साथ संचालन करने जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ मे अन्य प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।
प्रभारी नियुक्ति होने पर छत्तीसगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमलता साहू,प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सुनील किरण,जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार संतोष चंद्रा, ज़िला अध्यक्ष कोरबा,नागेन्द्र पंकज, जिला अध्यक्ष बिलासपुर नारायण मिरी,जिला अध्यक्ष जांजगीर चाम्पा कन्हैया प्रेमी, जिला अध्यक्ष महासमुंद कुलेश्वर साहू,जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ पवन साहू एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया और बधाई दी।