धमतरी (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शुरू की है । उन्होने यह योजना प्रारंभ कर निम्न आय वर्ग के लोगों की सुध ली है। इस जनकल्याणकारी योजना से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई है। इस योजना के धरातल पर उतरने से स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के माथे से चिंता की एक बड़ी लकीर मिट गई है। पहले लोगों को अस्तपतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। पैसे के अभाव में इन्हें अच्छा इलाज भी नहीं मिल पाता था पर अब परिस्थितियां बदल गई है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से शहरों के स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर इलाज तो मिल रहा है। साथ में नि:शुल्क लैब टेस्ट की सुविधा और दवाई भी मिल रही है। यह योजना का शुभारंभ नगर पंचायत आमदी में किया गया। आमदी के शांति चौक में शुभारंभ अवसर पर नगर पंचयात अध्यक्ष हेमंत माला, पूर्व अध्यक्ष मनोज साहू, उपाध्यक्ष तेजराम साहू, सीएमओ हेमशंकर देशलहरे, इंजिनियर डिकेश्वर साहू, सेक्टर अध्यक्ष ओंकार बनपेला,पार्षद कविता साहू, उषा देवांगन, लिखेश्वरी साहू, व्यासनारायण, भीखम साहू समेत नीलकंठ ध्रुव, चितेंद्र साहू,डोमार साहू, राजेश साहू,चमन पांडे, डॉक्टर, नर्स व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।