महानदी सफाई कार्य के लिए जल संसाधन विभाग ने किया सम्मानित

Posted On:- 2022-04-10



धमतरी (वीएनएस)। जिले का रूदेश्वर महादेव मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है। जहाँ दूर-दूर से श्रद्धालुओं का दर्शनार्थ के लिए  आना होता है। छत्तीसगढ़ शासन ने राम वन गमन पथ यात्रा दौरान रुद्री मंदिर का प्रमुख चिन्हाकित स्थान रहा था। रुद्री स्थित महानदी घाट पहले बहुत ही स्वच्छ स्थल था। जिसे लोगों ने धार्मिक कार्य, मूर्ति विसर्जन, अस्थि विसर्जन, स्नान, कैटरिंग ने कपड़ा सफाई अवांछित घास आदि से नदी को प्रदूषित कर दिया था।

फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग के संस्थापक एलके साहू (पूर्व भारतीय सैनिक) देश सेवा के लिए तैयारी करने वाले प्रशिक्षणार्थियों के सहयोग से प्रतिदिन फिजिकल एक्सरसाइज के बाद महानदी को स्वच्छ करने का कार्य करते हैं। पूरी टीम के प्रयासों से अब पहले की अपेक्षा महानदी निर्मल हो गई है। महानदी के प्रति आस्था भाव रखने और लोगों को महानदी को स्वच्छ रखने का संदेश के देते हुए प्रति सोमवार सायं 5:30 बजे महानदी चित्रोत्पला की आरती की जाती है।

सफाई कार्य करने वाले समस्त शिक्षक, प्रशिक्षकों को छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग धमतरी के क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब बस्तर जोन के सचिव गोपाल शर्मा और संगीता अग्रवाल समाज सेविका ने प्रशिक्षणार्थियों त्रिलोक,अजय ,संजय, बलराम ,मनीष, सोमेश, चंद्रहास, नम्रता, उमेश, विभा, संतोषी साहू भावनी,वेद, प्रकाश आदि को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।