रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल उइके को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पत्र के माध्यम से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही सीएम तमांग ने राज्यपाल उइके के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और देश की समर्पित सेवा के लिए ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे। राज्यपाल उइके ने श्री तमांग को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।