रायपुर (वीएनएस)। मध्य-प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल उइके ने राज्यपाल पटेल को धन्यवाद दिया।