रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को शिवरीनारायण में रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया।
90 लाख की लागत से तैयार सेंटर में रामायण कालीन घटनाओं को पेंटिंग्स के जरिए प्रदर्शित किया गया है। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर भावी पीढ़ी को रामायण काल की जानकारी देगा। इस सेंटर में पर्यटन सूचना केंद्र और कैफिटेरिया भी है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने शिवरीनारायण में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 7 फिट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।