मनोहर गौशाला में गौमूत्र से बनी टेबलेट, जन्मदिन पर राज्यपाल ने किया लॉन्च...

Posted On:- 2022-04-10



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके से मनोहर गौशाला (जीरावला पार्श्वनाथ) धाम, खैरागढ़ के मैनेजिंग ट्रस्टी पदम डाकलिया ने मुलाकात की। इस अवसर पर डाकलिया ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी। राज्यपाल उइके ने गौशाला में गोमूत्र से निर्मित टेबलेट की लॉन्चिंग की।

उल्लेखनीय है कि, गौशाला में उपस्थित गौ वंशों में ज्यादातर बूढ़ी, बीमार और नेत्र विहीन हैं, जिनकी सेवा गौशाला में की जा रही है। गौशाला में ही गौमूत्र से गोअर्क बनाया जाता है, जिसे निशुल्क वितरित किया जाता है। 7 साल में 11500 बोतल गौ अर्क निःशुल्क वितरित हो चुकी है, जिससे सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए है। वर्तमान में निर्मित टेबलेट भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।