कलेक्टर ने कायर्पालन अभियंता को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Posted On:- 2022-04-10



राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने कायर्पालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग राजनांदगांव चन्द्रशेखर बेलचंदन को विधानसभा उप निर्वाचन 2022 के तहत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ के लिए सौंपे गए दायित्वों लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि कायर्पालन अभियंता चन्द्रशेखर बेलचंदन की ओर से बिना कलेक्टर की अनुमति के मुख्यालय से प्रवास करने, बिना जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्व स्वीकृति लिए अवकाश पर प्रस्थान करने व भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों की उपेक्षा करने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कायर्पालन अभियंता बेलचंदन को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला रहेगा। कायर्पालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग राजनांदगांव चन्द्रशेखर बेलचंदन को कई बार कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी कर्तव्य के प्रति लापरवाही व उपेक्षा की गई, जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया है।