प्रदेश का मौसम रहा शुष्क, राजधानी में तापमान 40 के पार

Posted On:- 2022-04-10



रायपुर (वीएनएस)। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को छत्तीसगढ़ के संभागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वही न्यूतम तापमानों में कोरिया संभागों में सामान्य से कम देखा गया। वही बिलासपुर संभाग में सामान्य से अधिक देखा गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम 19.8° C कोरिया में दर्ज किया गया। वही सबसे अधिक तापमान 42.6° C बिलासपुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर मे रविवार को आकाश पूरी तरह साफ रहा। शहर का अधिकतम तापमान 40°C रहा, और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है।