बैकुन्ठपुर मे जनप्रतिनिधियो ने किया जवारा की पूजा-अर्चना

Posted On:- 2022-04-10



बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रमदईया धाम से जवारा निकाला गया। नगर के चौक चौराहो से होते  हुए जवारा घड़ी चौक पहुंची जहा जनप्रतिनिधियों ने जवारा की विधिवत पुजा अर्चना कर शहर के लोगों के सुख समाधी के लिए आर्शिवाद मागे। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरो व ग्राम देवालयो मे बोए गए जवारे का विर्सजन किया गया। इस दौरान बड़ी सख्या मे श्रद्धालु शामिल हुए। रमदईया धाम में श्रद्धालुओं ने बोए गए जवारे का नौ दिनों तक पुजा अर्चना करने के बाद रविवार को विर्सजन किया गया।इस दौरान परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने जीभ और हाथ मे बाना लगाए और साथ ही खप्पर मे शहर के श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुजा की गई।

घड़ी चौक में श्रद्धालुओं को पिलाया गया कोल्ड़  ड्रिंक 

चैत्र राम नवमी के पावन पर्व पर रमदईया से आए हुए जवारे का बैकुन्ठपुर के घड़ी चौक में जोरदार स्वागत किया गया। साथ-साथ जवारा में सम्मलित हुए सभी श्रद्धालुओं को कोल्ड ड्रिंक ठंडा पानी फल मिष्ठान दिया गया। जिसमें प्रमुख रुप से डा: राकेश शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल देवराहा समिति के संरक्षक शैलेश शिवहरे प्रदीप तिवारी धीरेंद्र मिश्रा आशीष शुक्ला रमन गुप्ता सुभाष साहू संजय जायसवाल राम नामदेव घनश्याम साहू रजनीश गुप्ता अनुराग दुबे प्रभाकर सिंह रवि सिंह  ज्ञानेंद्र शुक्ला अनूप अग्रवाल रजनीश गुप्ता मनोज सोनी अभय दुबे मुकेश सोनी मिंकु सोनी प्रसंग जायसवाल आयुष नामदेव रवि राम सिंह एवं गौ रक्षा वाहिनी के सभी सदस्य बड़ी उपस्थित रहे।