भाजपा किसान मोर्चा ने किया सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन

Posted On:- 2022-04-10



अंबिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त के भुगतान में 30% से 40% राशि की कटौती की गई है, जो कि किसानों के साथ अन्याय हैं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला गया है। जिससे प्रदेश के किसान आक्रोशित है प्रदेश की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने भाजपा किसान मोर्चा ने मण्डल स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सीतापुर, मैनपाट,उदयपुर, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर ग्रामीण, कुन्नी,बतौली, धौरपुर,लखनपुर,नवानगर व दरिमा में पुतला दहन किया गया।

इस पुतला दहन के कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री रोशन गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, अनिल सिंह, चन्द्रिका यादव, महेंद्र सिंह,रामकेश्वर, पन्ना लाल राजवाड़े, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रेम कुमार पैकरा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, सतीश जायसवाल, हीरा साय राजवाड़े, कन्हैया सर्राफ, मोहपाल राजवाड़े, गोपाल यादव,  रघुरेश्वर गुप्ता,  श्रवण सिंह, प्रदीप कुमार प्रेमी, मोहर साय तिर्की, भाजपा के सुनील गुप्ता, श्रीमती नीरू मिस्त्री, भाजपा मंडल महामंत्री- विंधेश्वरी लाल पैकरा,प्रबोध कुमार सिंह,सागर विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विवेक नामदेव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता कंसारी,भाजपा मभाजपा मंडल मीडिया प्रभारी ईलू गुप्ता,किसान मोर्चा महामंत्री प्रदुमन पैकरा,दिनेश गुप्ता , खेमानिधि शाह जी दिव्य प्रकाश मिस्त्री दीपक दास विकास गुप्ता राहुल गुप्ता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लखनलाल यादव,बुध मोहन सिंह,प्रमोद कुमार तिवारी,चंद्रिका यादव,मदन गोपाल,शुभम भदोरिया,मयंक सिंह,भुनेश्वर,दीपनारायण यादव, बसंत लाल खाखा, अर्जुन गुप्ता, विजय पटेल, नरेंद्र जयसवाल, दिलीप प्रजापति, अनिल प्रजापति, राहुल चोपड़ा, मनोज नायक ,सुखराम, आशीष यादव ,आयुष जयसवाल, मनीष गुप्ता, डोमन रजवाड़े , देव कुमार , राम राजवाड़े , जय ईश्वर , सोमनाथ, आदित जीमदन अग्रवाल के साथ साथ भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।