रायपुर (वीएनएस)। दिगम्बर जैन महासमिति छत्तीसगढ़ महिला शाखा ने जैन साधु-संतों के पद विहार के समय वाहनों से सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान का संचालन रविवार की दोपहर 2.30 बजे से टोल प्लाजा-कुम्हारी में किया। इसमें जैन साधु महाराज एवं साध्वीजी के पद विहार में बढ़ती दुर्घटना को देखते हुए ट्रक ड्राइवरों एवं भारी वाहनों के ड्राइवरों को नशा न करने और नियंत्रित गति से वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाने का अनुरोध किया गया। साथ ही भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर सभी चालकों को मिठाई बांटी गई। दोपहर को दादाबाड़ी में लोढ़ा विंग्स ने कौन बनेगा सम्यक ज्ञानी की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
रात्रिकालीन कार्यक्रमों की भी आज शुरुआत जीतो लेडिस विंग्स ने आओ झुमो नाचो गाओ वीर प्रभु ने बधाओ नामक रंगारंग प्रस्तुति से की। जिसमें लेडिस विंग्स सहित श्रद्धालु दर्शकों ने 14 अप्रैल को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक को लेकर अत्यंत हर्षोल्लास को प्रदर्शित किया। जीतो लेडिस विंग की अध्यक्ष कुसुम श्रीश्रीमाल, सचिव डॉ. सरिता चौधरी, उषा लुणावत, शोभा श्रीश्रीमाल, सरिता गोलछा की प्रमुख सहभागिता रहीं। वहीं महोत्सव समिति के प्रभारी चंद्रेश शाह, निकेश बरड़िया, प्रियेश पगारिया, ऋषभ चोपड़ा, रविश मुणत का सक्रिय योगदान रहा।