अवैध कोयले से लदी गाड़ी जब्त, दो गिरफ्तार...

Posted On:- 2022-04-10



लखनपुर (वीएनएस)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा सहित गुमगराकला और परसोडीकला क्षेत्र में लंबे समय से कोल माफिया धड़ल्ले से कोयले का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। समय-समय पर पुलिस प्रशासन और विभाग की कार्रवाई होती है, लेकिन माफियाओं के हौसला इस प्रकार बुलंद हैं, कि कार्रवाई के बाद भी वे बाज नहीं आते। ऐसे ही एक मामले में लखनपुर पुलिस ने अवैध कोयले से लदी गाड़ी को जब्त कर 2 आरोपियों को जेल भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना लखनपुर की टीम ने ग्राम चिलबिल घुनघूटा नदी के किनारे कोयले की खदान के पास टाटा 407 सीजी 15 सी जेड 8502 एम ढाई टन कोयला जिसकी कीमत 25 हजार रूपये है बरामद किया। अवैध कोयले परिवहन का संदेह होने पर वाहन को मौके पर जब्त किया और उक्त आरोपियों  के खिलाफ खान और खनिज विकास अधिनियम 1957 धारा 21 (1) जोड़कर आरोपी भारत राम राजवाड़े पिता नंदकिशोर राजवाड़े 32 वर्ष रनपुर निवासी और प्रसाद आत्मज देवनंदन विश्वकर्मा 24 साल रनपुर के विरुद्ध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्यवाही के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस रोबिनसन गुड़िया, सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता प्रधान आरक्षक बलभद्र ठाकुर नरेंद्र जांगड़ा अनिल कामरे आरक्षक देवेंद्र सिंह ज्ञान तिग्गा राजेंद्र अमरीश राजेश किंडो नारायण सिंह आदि पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।