रायपुर (वीएनएस)। राम नवमी के मौके पर रविवार को शिवरीनारायण पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने रामनामी मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया और भगवान राम के वनवास काल की स्मृतियों को छत्तीसगढ़ में सहेजने और संवारने के लिए विकसित किए जा रहे राम वनगमन पर्यटन परिपथ के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों को राम नवमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रामचरित मानस की प्रतियां भेंट की।