है तो सराहनीय पहल

Posted On:- 2022-04-11



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने छोटे से कार्यकाल में कई बड़े काम किए है, कई सराहनीय पहल की है। इनमें शिवरीनारायण में राम वनगमन परिपथ के तहत किए गए कार्य भी सराहनीय है। कांग्रेस सहित अन्य मुख्यमंत्रियों का ज्यादातर ध्यान विकास कार्य कराने में होता है। उनका ध्यान मंदिरों के जीर्णोध्धार, उनके विकास, जरूरी सुविधाओं की ओर नहीं रहता है। ज्यादातर सीएम इसे सरकार का काम ही नहीं मानते हैं। धर्मनिरपेक्ष सरकार की एक जो छवि बनी हुई थी,उस छबि के चलते ज्यादातार सीएम सोचते थे कि यदि हिंदू धर्मस्थलों का जीर्णोध्दार कराया गया, वहां यात्रियों के लिए सुविधा की गई, विकास कार्य किए गए तो दूसेर धर्म के लोग नाराज हो जाएंगे। कोई इस देश या किसी प्रदेश में हिम्मत ही नहीं करता था 100-200 करोड़ हिदू धामिक स्थलों के विकास में खर्च किया जाए। छत्तीसगड़ में यह हिम्मत सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई है। उन्होंने करोड़़ों रुपए की राम वनगमन परिपथ परियोजना बनाई। इस परियोजना के तहत छत्ततीसगढ़ मेंं अपने वनवास के दौरान श्री राम जहां जहां रुके थे, जरां जहां से गुजरे थे, उन तमाम स्थलों का विकास तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में किया जाना है। इस परियोजना के तहत पहले चंदुखुरी में कौशल्या माता मंदिर का सौंदर्यीकरण व जीर्णोध्दार कराया गया, इसके बाद शिविरीनारायण में विकास कार्यों का लोकापणसीएम भूपेश बघेल ने किया है। इसके बाद बहुत सारे स्थल हैं जितना इस परियोजना के तहत कौशल्या माता व शिवरीनारायण की तरह विकास किया जाना है। भूपेश बघेल सरकार अपने एक कार्यकाल में तो इस परियोजा का काम नहीं कर सकती। इसके लिए उसे कई कार्यकाल चाहिए। यानी यह परियोजना आने वाले कई चुनावों में सरकार के लिए वोट मांगने का एक मुद्दा हो सकता है। यानी वह जिस तरह न्याय योजना के लिए वोट मांग सकती है, उसी तरह वह राम वनगमन परिपथ पोरयोजना के लिए भी वोट मांग सकती है। भूपेश बघेल एक चुनाव जीतकर संतुष्ट होने वाले नेतेा नहीं हैं। वह रमन सिंह की तरह लगातार चुनाव जीतना चाहते है,इसके लिए कुछ पुराने मुद्दे तथा कुछ नए मुद्दे की जरूरत होगी, जिसके लिए जनता से वोट मांगा जा सके। रमन सिंह अपने कुछ कामों के कारण तीन बार सरकार बनाने में सफल रहे। उनकी सफलता की एक वजह विपक्ष का कमजोर होना भी था। भूपेश बघल भी कई अच्चे कामों के जरिए दुबारा तिबारा सरकार बनाना चाहते हैं तथा वह भाजपा को कमजोर बनाए रखने में सफल रहे हैं, इसलिए उनके कई चुनाव जीतने की संभावना बनी हुई है। उनकी कोशिश तो होगी कि वह रमन सिंह से ज्यादा बार सीएम बने। इसके लिए जरुरी है कि उनकी सरकार के कुछ काम ऐसे हों कि लोग उन्हें खुशी खुशी वोट दें। अगर भूपेश बघेल राम को भांचा मानने वाली छत्तीसगढ की जनता से रामवनगमन पथ परियोजना को पूरा करने के लिए वोट मांगे तो जनता खुशी खुशी वोट देगी क्योंकि यह ऐसा काम है जिससे राम भक्त खुश होंगे। भूपेश बघेल के इस काम की तुलना काशी विश्वनाथ कारीडोर से की जा सकती है इस काम के कारण अब लोग सदियों तक पीएम मोदी का नाम लेगें। इसी तरह अगर सीएम भूपैश बघेल भी राम वनगमन परिपथ परियोजना को बहुत अच्छे तरीके से पूरा करा सके तो आने वाले सौ दो बरसों तक लोग सीएम भूपेश बघेोल का नाम लेंगे कि उन्होंने राम वनगमन परिपथ बनाकर राम की स्मति को बनाए रखने का काम किया है।