रायपुर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-4 के अंतर्गत आने वाले पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 में सोमवार को सभापति और वार्ड पार्षद प्रमोद दुबे ने वार्ड के तहत आने वाले क्षेत्र एसबीआई जोनल ऑफिस के पास एटीएम वाली गली में शीघ्र पेवर लगाने और सौंदर्यीकरण करवाने के लिए 18 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से कार्य करवाने वार्डवासियों के साथ श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर कार्यारम्भ किया।
भूमिपूजन के लिए पहुँचने पर पर वार्ड के रहवासियों से विशेष स्वागत करते हुए नगर निगम के सभापति और वार्ड पार्षद प्रमोद दुबे को हार्दिक धन्यवाद नया विकास कार्य प्रारम्भ करवाने पर दिया। आयोजन में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बाकर अब्बास सहित वार्ड के निवासी गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।