धमतरी (वीएनएस)। ग्राम रावनगुणा में विगत 27वर्षों से राम नवमी के पावन पर्व को तीन दिवसीय रामचरित मानस कार्यक्रम के माध्यम से पूरा गाँव एक स्थान पर एकत्रित होकर धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष मानस केसमापन एवं रामजन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विन्ध्वासिनी बिलाईमाता मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पवार ने कहा कि चतुर्भुज भगवान विष्णु ने रामावतार क्यों लिया, इसे जानने के लिए रावण का चरित्र, व्यक्तित्व, कृतित्व को जानना उतना ही जरूरी है, जितना कि राम के आदर्श चरित्र को। चूँकि ग्राम रावनगुणा का शाब्दिक अर्थ रावण को जानने से है। अत: इस ग्राम के लोगों ने राम को स्वत: ही जान लिया है। क्योंकि नवरात्र में शक्ति पूजा के उपरांत दैवीय गुणों से युक्त राम का प्रादुर्भाव आसुरी शक्ति सम्पन्न रावण का अंत करने के लिए ही हुआ था।
कार्यक्रम को युवा नेता गुरुगोपाल गोस्वामी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर काँग्रेस के जिला आईटी संयोजक तुषार ,संकेत गुप्ता एवं आयोजन समिति के नरेश यदु, गोवर्धन पटेल, गिरधारी लाल यदु, जागेश्वर कोसरिया, गुलाब चंद साहू, अन्नू लाल साहू, मोती लाल यदु एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।