धमतरी (वीएनएस)। रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का देना बैंक के पास विधायक रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय साहू, शहर भाजपा महामंत्रीद्वय नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर सहित अन्य भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान विधायक रंजना साहू ने कहा कि रामनवमी पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा धमतरी शहर की पहचान बन चुकी है। यह सब भक्तों के प्रयासों और भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से ही संभव हो पाता है। जिलाध्यक्ष शशि पवार ने कहा कि रामनवमी का यह पर्व हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है।
हम सभी को मर्यादा पुरषोतम श्रीराम के आदर्शो का अनुशरण कर जीवन को सफल बनाना चाहिए। शहर अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा उनके जीवन से हमें त्याग बनिदान और संयम की सीख मिलती है। शहर भाजपा महामंत्रीद्वय नीलेश लुनिया और अखिलेश सोनकर ने कहा कि रामनवमी पर अपार उत्साह भगवान् राम के प्रति अपार आस्था को दर्शाता है। भगवान राम और उनके आदर्श सम्पूर्ण मानव जीवन की सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।