पार्षद ने जुलूस के बाद फैले कचरे को सफाई करवाई

Posted On:- 2022-04-11



धमतरी (वीएनएस)। राम नवमी के अवसर पर शहर में निकले भव्य जुलूस पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। साथ ही बनिया पारा महाकालेश्वर मंदिर से रत्नाबांधा चौक होते हुए मकई चौक से मठ मंदिर तक अनेक धार्मिक सामाजिक संगठन के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं तथा प्रबुद्धजनों ने स्वागत करते हुए विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। जिससे पूरा मार्ग डिस्पोजल, पॉलिथीन तथा विभिन्न प्रकार के कचरों से पट गया जिसे रात में ही संज्ञान लेते हुए अलसुबह मोटर स्टैंड वार्ड की पार्षद प्राची सोनी ने पूरे मार्ग की सफाई करवाई। शास्त्री चौक के सफाई कर्मचारी के छुट्टी पर चले जाने के कारण स्वयं तत्काल दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए विलंब व्यवसायिक संस्थान खुलने से पूर्व ही सारे कचरो को झाड़ू लगाते हुए उसे उठवाते हुए सक्रियता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जैसा सेवा का कार्य करें जो स्वयं के साथ-साथ दूसरों तथा प्रत्येक मनुष्य के लिए अति आवश्यक है। इसे अपनाया जाना सामाजिक एवं नैतिक कर्तव्य है। उक्त कार्य में नगर निगम के मोहम्मद शकील सहित सफाई कर्मचारियों की विशेष टीम पार्षद प्राची सोनी के मार्गदर्शन व दिशा निर्देश में जुटी रही। उसे मोहन सोनी सहित अन्य व्यापारियों तथा नागरिकों का सहयोग भी प्राप्त हुआ।