मालखरौदा नवीन अनुविभाग गठन के लिए अभिमत प्रस्तुत करने के निर्देश

Posted On:- 2022-04-11



जांजगीर चांपा (वीएनएस)। मालखरौदा को नवीन अनुविभाग बनाये जाने संबंधी प्रारंभिक सूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में 8 अप्रैल 2022 को प्रकाशित कराई गई है। कलेक्टर कार्यालय जांजगीर की ओर से एस डी एम और तहसीलदार सक्ती को प्रकाशित राजपत्र (असाधारण) की छायाप्रति आवश्यक कायर्वाही केलिए प्रेषित कर मालखरोदा राजस्व अनुविभाग गठन के लिए अभिमत प्रस्तुत करने कहा गया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि मालखरौदा को नवीन अनुविभाग बनाए जाने की प्रारंभिक सूचना को जिला/ अनुविभाग/तहसील/ग्राम पंचायत व ग्राम स्तर पर ईश्तहार प्रकाशन, मुनादी जैसी आवश्यक कायर्वाही करें तथा नवीन प्रस्तावित अनुविभाग के नक्शे की प्रति अनुविभागिय अधिकारी कार्यालय सक्ती एवं तहसील मालखरौदा में चस्पा करें। इसके संबंध में सभी प्रकार के दावा आपत्ति को कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) या कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती केलिए सूचना प्रदान करें। त्तपश्चात् दावा/आपत्ति प्राप्त होने पर नियत समयावधि 60 दिन के भीतर 8 जून 2022 तक अपने अभिमत सहित जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।