चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 13 को

Posted On:- 2022-04-11



नारायणपुर (वीएनएस)। आयुक्त और अध्यक्ष विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर और नारायणपुर जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों में रिक्त भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के पदों की भर्ती के लिए वर्गवार जारी मेरिट सूची के वरीयता क्रम में सत्यापन समिति जिला नारायणपुर के अनुशंसा के आधार पर पूर्व में दस्तावेज सत्यापन के लिए आहूत किये गये अनुसूचित जनजाति (विशेष पिछड़ी जनजाति) के अभ्यर्थियों में निर्धारित/आवश्यक संख्या में पात्र उम्मीदवार नहीं पाये जाने फलस्वरूप पुनः सत्यापन समिति ने लिये गये निर्णयानुसार अभ्यर्थी के आईडी क्रमांक बीएएसटीपी 2100562236, 2100627587 और 2100673232 का 13 अप्रैल को प्रातः 10 बजे कार्यालय कलेक्टर जिला नारायणपुर में सत्यापन समिति के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेजों की जाँच की जायेगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय कलेक्टर नारायणपुर के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनारायणपुरडॉटजीओव्हीडॉटइन एवं सूचना पटल तथा सर्व तहसील कार्यालय / जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा रहा है।