राष्ट्रपति कोविंद से मिले मुख्यमंत्री योगी

Posted On:- 2022-04-11



नई दिल्ली (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। दरअसल उत्तरप्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को दिल्ली पहुंचे इनके अलावा प्रदेश के महामंत्री संगठन भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।