तालाबों से गंदगी, कचड़ा व पालिंथिन सफाई की मांग कर रहे नगरवासी

Posted On:- 2022-04-11



कवर्धा (वीएनएस)। पंडरिया कुछ दशक पहले पंडरिया नगर तालाबों का शहर के नाम से एक पहचान थी, और समस्त नगरवासी इन्हीं तालाबों से पीने का शुद्ध पानी उपयोग करते थे। लेकिन आज लोग इन्हीं ऐतिहासिक तालाबों के पास से गुजरने से गंदगी और बदबू से नाक बंद करके गुजरते हैं। वजह संबंधित विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के उदासीनता और गैरजुम्मेंदार रवैए से शहर के ऐतिहासिक तालाबों की ऐसी स्थिति निर्मित है,

नगर के पूर्व पार्षद और समाज सेवी चन्द्रकुमार सोनी,राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि ऐतिहासिक तालाब दूरजाबंद,तालाब, बांधा तालाब, गदही तालाब, सियाबंद तालाब, कुसाल बंद तालाब लक्षमीबंद तालाब सहित शहर के अन्य तालाब प्रशासनिक देखरेख के अभाव और शहर के बढ़ती गंदगी कचड़ा,पालिथिन, गंददी नालियों के कुडा कचड़े के कारण अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं,

राजेश श्रीवास्तव और सोनी ने बताया की यहां का पानी से निस्तारी करना तो दूर लोग यहां से गुजरने से भी कतराते हैं, तालाबों में गंदगी का आलम यह है कि नगरीय निकाय के जितने भी गंदगी पालिथिन, कचरा अब यही लाकर फेंक रहें हैं, उन्होंने बताया की विगत वर्ष हमारा शहर स्वच्छ भारत अभियान के लिए सरकारी रिकॉर्ड पर बेस्ट स्वच्छ शहर घोषित था लेकिन जमीनी स्तर पर वास्तविकता कुछ और है।

मिडिया सर्वे से यह भी पता चला है की तालाब के आसपास के वार्डवासियों में जागरूकता का अभाव है आसपास के लोग अपने घर के गंदगी कचड़ा शौचालयों की पांइप तालाबों में खोल रक्खे हैं। जिसके कारण तालाबों पर ज्यादातर गंदगी फैली है। शहरवासियों ने मांग की है कि तालाब की सफाई जल्द की जाए घाट में पॉलीथिन कचरे और नगरपंचायत ने तालाबों पर डाला गया अपशिष्ट पदार्थों के ढेर को तत्काल हटाया जाए और नगरवासी शासन -प्रशासन से यह उम्मीद कर रहें हैं की पानी के श्रोत जल संरक्षण को संरक्षित रखते हुए ध्यान आकर्षित करते हुए ऐतिहासिक तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए पहल करें।