नशीली दवाई का विक्रय रोकने के लिए मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण

Posted On:- 2022-04-11



बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी संदीपान के निर्देशानुसार आज जिले में स्वापक व मन: प्रभावी दवाओं के नियंत्रण केलिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, उप संचालक खाद्य व औषधि प्रशासन, डॉ. खेमराज सोनवानी तथा औषधि निरीक्षक की टीम की ओर से जिले के कुछ संस्थाओं में औचक निरीक्षण किया गया। इसकी नियमित नियंत्रण केलिए सभी ब्लाक में भी टीम गठित की जावेगी। आम लोगों से अपील भी की जाती है कि इस प्रकार की दवाइयां का उपयोग अनाधिकृत चिकित्सक या विक्रेताओं से स्वयं से उपयोग न किया जाएं। जिससे शरीर मे होने वाले कुप्रभाव से बचा जा सके।