गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (वीएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंड़ों में अलग अलग तिथियों में प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सोमवार को ग्राम पंचायत परासी और बचरवार में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत परासी में आयोजित शिविर में कुल दो सौ बारह आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 68, पंचायत विभाग के 61, खाद्य विभाग के 22, विद्युत विभाग के 16, कृषि विभाग के 14, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 10, पशु धन विकास विभाग के 5, शिक्षा विभाग के 3, सिंचाई और सहकारिता विभाग के 2¬-2, पुलिस, लोक निर्माण और महिला एवं बाल विकास विभाग के 1-1 और जिला स्तर व अन्य प्रकार के 6 आवेदन पत्र शामिल है। शिविर स्थल पर 43 आवेदनों का निराकरण किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बचरवार में भी आयोजित शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त विभिन्न आवेदनों का निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का निराकरण शीघ्र ही संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। शिविर स्थल पर ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होकर ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण कर रहें है, जिससे ग्रामीणजन लाभान्वित हो रहे हैं।