बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में विभिन्न ग्रामों से पहुॅचे लोगों की एक-एक कर समस्याएॅ सुनी। उन्होंने ग्रामीणों के आवेदनों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. बालोद जी.डी. वाहिले, एस.डी.एम. गुण्डरदेही प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर रश्मि वर्मा, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा मनोज कुमार मरकाम, डीएसपी नवनीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।