अम्बिकापुर (वीएनएस)। शासकीय राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय उदयपुर के प्राचार्य ने बताया है कि उनके महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्राणीशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक के पद रिक्त हैं। महाविद्यालय के लिए चयनित व्याख्याता को अध्यापन की सुविधा दी जाएगी। चयनित आवेदकों को प्रति व्याख्यान 300 रुपये या प्रतिमाह 31 हजार 200 रुपए का पारिश्रमिक दिया जाएगा।