योजनाओं की जानकारी व समस्याओं के निदान के लिए 51 पंचायतों में लगेंगे शिविर

Posted On:- 2022-04-11



बिलासपुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन की ओर से विभागीय योजनाओं की जानकारी, समस्याओं व सेवाओं के निदान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर 18 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो रहा है, बल्कि उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। 12 अप्रैल को जिले के 51 ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे।

12 अप्रैल को विकासखंड बिल्हा के ग्राम निपनिया, पासीद, बाम्हू, लिमतरी, मंजूरपहरी, नेवसा, खैरखुण्डी, पोड़ी (स), धौरामुड़ा, दुगर्डीह, सेंवार, झाल, विकासखंड कोटा के ग्राम रानीबछाली, अमाली, मझगवां, मनपहरी, भरदैयाडीह, दवनपुर, नवागांव कर्रा, तेन्दुभाठा, बहेरामुड़ा, मझगांव, विकासखंड मस्तूरी के ग्राम खम्हरिया, कोहरौदा, बुढ़ीखार, भनेसर, बरेली, भिलौनी, रालिया, सोनसरी, नेवारी, रांक, लोहर्सी, कर्रा, कुकुर्दीकला, दर्रीघाट, ठाकुरदेवा, विकासखंड तखतपुर के ग्राम भीमपुरी, पकरिया, ढनढन, खम्हरिया, लिदरी, खैरी, सागर, सल्हैया, पड़रिया, समडील, कपसियाकला, भरारी, भुण्डा, बेलटुकरी में शिविर आयोजित किया गया है। पंचायत भवन में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित शिविर में सचिव, पटवारी, आरएईओ मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी और इनका लाभ उठाने के तरीकों से भी लोगों को अवगत करा रहे हैं।