पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था केलिए प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम

Posted On:- 2022-04-11



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला प्रशासन की ओर से जिले में बढ़ती हुए भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी की उपलब्धता के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये है। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के लिए समस्यामूलक ग्रामों में पेयजल आपूर्ति के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई है। ताकि बिना किसी समस्या के लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी मिल सकें। जिले में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशासन की ओर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। सभी गांव को अमृत मिशन के तहत हर घर नल योजना से जोड़ा जा रहा है, ताकि गांव में सभी लोगों को समान रूप से पानी मिल सकें।

जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाये रखने के लिए विकासखंड व जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्ति करते हुए उनका सम्पर्क नं. जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के किसी भी गांव में पेयजल की समस्या होने पर अथवा ग्राम में हैंडपंप खराब हो जाने पर दिये गये नम्बरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा विकासखंड में देवेन्द्र आर्मो संपर्क नं. 9755845203, कुआकोण्डा विकासखंड में निखिल कुमार कंवर, संपर्क नं. 8839664758, गीदम विकासखंड में कौशल कुमार नेताम, संपर्क नं. 9424108393, कटेकल्याण विकासखंड में प्रकाश मरकाम, संपर्क नं. 9589838877, जिला कार्यालय लो. स्वा.या. विभाग से उमाशंकर वर्मा, संपर्क नं. 7067746456, इसके अलावा टोल फ्री नं. 18002330008 भी जारी किया गया है। उपरोक्त नंबरों में शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कायर्वाही की जाएगी।