प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 09वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल को

Posted On:- 2022-04-11



जगदलपुर (वीएनएस)। राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत नक्सल प्रभावित जिलों के प्रतिभावान विद्याथिर्यों के उत्कृष्ट व गुणवत्तापूर्ण शालेय शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की इजीनियरिंग, मेडिकल वाणिज्य सी.ए सीएमए तथा क्लैट विषय से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफलता के लिए बस्तर जिला के धुरगुड़ा सहित छत्तीसगढ़ के अन्य प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में विद्याथिर्यों को प्रवेश केलिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 17 अपै्रल को सुबह 10.30 से 1 बजे तक हम एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल कालीपुर रोड धरमपुरा जगदलपुर में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा प्रारंभ के एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।