भाजपा उम्मीदवार के काफिले पर हमला...

Posted On:- 2022-04-12



कोलकाता (वीएनएस)। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है इस दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल के काफिले पर पथराव किया।

इस घटना के बाद अग्निमित्र पॉल ने कहा कि टीएमसी के लोगों ने हमारे सुरक्षा कर्मियों को बांस के डंडों से पीटा... ममता बनर्जी कितनी भी कोशिश कर लें, बीजेपी यहां जीत रही है।