रामगढ़ मेला के रामनवमी महोत्सव में उदयपुर थाना प्रभारी ने किया दुर्व्यवहार

Posted On:- 2022-04-12



लखनपुर (वीएनएस)। रामनवमी महोत्सव में हर वर्ष रामगढ़ में मेला का आयोजन किया जाता है जिसमे लाखों श्रद्धालु काफी लंबा सफर तय करते हैं। पिछले 30 से 35 सालो से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लखनपुर राजेश अग्रवाल हर साल भंडारा का आयोजन करा रहे हैं, जिसमे श्रद्धालुओं को पानी व प्रसाद का वितरण किया जाता हैं। हर साल गाड़ी से पहाड़ी के ऊपर पानी और भंडारे के लिए अनाज का परिवहन होता है। इस वर्ष भी रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को समिति के सदस्य गाड़ी से भंडारा के लिए अनाज व पानी ले कर पहाड़ी पर जा रहे थे, तो उन्हें उदयपुर थाना प्रभारी ने रास्ते में रोक कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। रामगढ़ जैसे पवित्र धरती पर सामाजिक गतिविधियों पर इस प्रकार रोक काफी शर्म की बात हैं। इस प्रकार की घटना में आमजनों मैं काफी नाराजगी हैं। साथ ही सरगुजा जिला के पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर से आम नागरिक ने थाना प्रभारी उदयपुर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने मांग भी की हैं। वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सरगुजा जिला सलाहकार व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम आवेदन कर थाना प्रभारी उदयपुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग की हैं।