
रायपुर (वीएनएस)। 11 अप्रेल को रात करीबन 8.30 बजे थाना मौदहा पारा अंतर्गत पटवा कॉम्प्लेक्स के पास बाइक साइड देने के विवाद पर चक्र महानंद आयु 31वर्ष निवासी गुड़ीयारी का सागरदास मानिकपुरी आयु 22 वर्ष निवासी रामनगर गुढियारी के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी सागरदास द्वारा प्रार्थी के बाएं कंधे में चाकू मार दिया गया। घायल को इलाज हेतु मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 307 भादवि तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।