कोरिया (वीएनएस)। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि खरीफ और रबी में विभिन्न कृषि आदान व्यवस्था के लिए जैसे फसल क्षेत्राच्छादन, बीज, उर्वरक, कल्चर और अन्य आदान सामग्रियों के भण्डारण वितरण, गुण नियंत्रण व्यवस्था करने के साथ-साथ बाढ़, ओलावृष्टि और अन्य कारणों से नुकसान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
नियंत्रण कक्ष कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा। नियंत्रण कक्ष के लिए अनुविभागीय कृषि अधिकारी बैकुण्ठपुर लाल सिंह आर्मो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस.के जैन और आर.पी.गुप्ता अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तहर भृत्य विनोद कुमार, वाहन चालक साहेबा राजवाडे केा दायित्व सौपें गये है।