जलियॉवाला बाग दिवस 13 और डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 को

Posted On:- 2022-04-12



रायपुर (वीएनएस)। 13 अप्रैल 1919 को जलियॉवाला बाग में हुई जघन्य हत्याकांड का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सबसे महत्तपूर्ण प्रभाव पड़ा, यह घटना ही भारत में ब्रिटिश शासन के अंत की शुरूआत बनी जलियॉवाला बाग में हुये शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 13 अप्रैल को जलियॉवाला बाग दिवस के रूप में और 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमाराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती प्रदेश के समस्त जिला, ब्लाक मुख्यालयों में मनाया जायेगा। जलियॉवाला बाग दिवस और बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती समारोह में श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।