खैरागढ़ (वीएनएस)। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक लगभग 71 फीसदी मतदान हुआ है। 291 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सपन्न हुआ है । वही 60 नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ । मतदान केन्द्रों में मतदाताओं में कभी उत्साह देखने को मिला।विस्तृत जानकारी निर्वाचन आयोग देर शाम तक देगा ।