अंबिकापुर (वीएनएस) l भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अंबिकापुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सरगुजा का विकास जान-बूझकर रोका गया है। यहां के लोगों ने चुनाव में कांग्रेस को भरपूर समर्थन दिया। सरकार का साढ़े 3 साल का कार्यकाल सिर्फ 2 शीर्ष नेताओं की लड़ाई में निकल गया।
सरगुजा इस लड़ाई की युद्धभूमि बना है यहां का विकास बदले की भावना को लेकर साढ़े 3 साल में विकास रुक सा गया हालांकि कांग्रेस की सरकार केवल कर्ज लेना जानती है विकास के नाम पर तो अभी तक कुछ भी धरातल पर नहीं दिखा है। हां आईपीएल मैच की तरह यहां आईएएस अधिकारियों के लिए बोली जरूर लगती है ।
आईपीएल के ऑक्शन की तरह छत्तीसगढ़ में कलेक्टर-एसपी की पोस्टिंग के लिए ऑक्शन हो रहा है। कोरबा कलेक्टर के लिए सबसे ज्यादा बोली लगती है। सरगुजा का विकास जान-बूझकर रोका गया है। यहां के लोगों ने चुनाव में कांग्रेस को भरपूर समर्थन दिया। सरकार का साढ़े 3 साल का कार्यकाल सिर्फ 2 शीर्ष नेताओं की लड़ाई में निकल गया। सरगुजा इस लड़ाई की युद्धभूमि बना है। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस को 33 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी करना पड़ा। सीएम भूपेश यहां इतने घबराए हुए थे कि उन्हें 8 दिन तक खैरागढ़ में रहे lपूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार की साढ़े 3 साल की यात्रा में जितना सरगुजा ने भोगा है, वह यहीं के लोग जानते हैं। 2 शीर्ष नेता की लड़ाई का युद्धभूमि सरगुजा बना हुआ है। कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर सरगुजा का विकास रोका गया है। मैंने सरगुजा को गोद लिया था।
कई विकास के काम शक्कर कारखाना, मेडिकल कॉलेज, सैनिक स्कूल समेत अन्य माइलस्टोन के कार्य मेरे कार्यकाल में हुए। सोमवार को की स्थिति काफी खराब है। यहां के लोगों ने चुनाव में कांगे्रस का भरपूर समर्थन किया। हम इस विश्वास को खंडित होते देख रहे हैं। विकास की जगह इनके आपस के द्वंद्व ने ले रखा है।
कवर्धा की तरह ही तुष्टीकरण की राजनीति यहां भी दिख रही है। कवर्धा की तरह। यहां सुनियोजित तरीके से महामाया की पहाड़ी व बॉर्डर पर लोगों को बसाने का काम किया जा रहा है। यह बड़ा षडय़ंत्र का हिस्सा है, अवैध कब्जा हटाने का भी पावर शासन-प्रशासन के पास नहीं है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, गौरीशंकर अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, सिद्धनाथ पैकरा, रजनी त्रिपाठी, भारत सिंह, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रबोध मिंज, अभिमन्यू गुप्ता समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. रमन ने कहा कि आज के हालात में पूरे छत्तीसगढ़ में आश्चर्य करेंगे कि साढ़े 3 साल में कर्ज का बोझ काफी बढ़ गया है। हमने भी 15 साल सरकार चलाई लेकिन 36 हजार करोड़ का कर्ज लिया। इनके साढ़े 3 साल के कार्यकाल में 81 हजार करोड़ रुपए कर्ज पहुंच गया। इन्हें 12 हजार करोड़ रुपए तो हर साल ब्याज देना पड़ रहा है। हमने तो इंफ्रास्ट्रक्चर के काम किए, सडक़ों का जाल बिछाया। यहां अमृत मिशन में मिले 100 करोड़ रुपए का बंदरबांट हो गया।
पीएम आवास नहीं बनवा पाए
पूर्व सीएम ने कहा कि अब तक पूरे देश में 1 करोड़ 80 लाख पीएम आवास बन गए। छत्तीसगढ़ में 22 लाख बन जाना था लेकिन नहीं बना। पीएम आवास में 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को लगाना था लेकिन नहीं लगा पाए। मैंने विधानसभा में ये आरोप भी लगाया है। इसका दोषी सिर्फ भूपेश बघेल है। ये लोग कामों का सिर्फ नामकरण करने में लगे हैं।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव तो आज हो रहा है। सत्ता में रहने के बाद भी यहां कांग्रेस को 33 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी करना पड़ा। प्रचार-प्रसार के दौरान सीएम इतने घबरा गए कि उन्हें घोषणा करना पड़ा कि खैरागढ़ रिजल्ट के बाद मैं इसे जिला बना दूंगा।
सीएम इतने घबराए हुए थे कि विधानसभा में 8 दिन घूमते रहे। इनके पास कोई मुददा नहीं था, इस कारण यहां कांग्रेस कार्यकर्ता भी जाने से घबरा रहे थे। खैरागढ़ में हमारी स्थिति काफी अच्छी है। कांग्रेस की कंबल-साडिय़ां पकड़ी गईं, इन्होंने यहां खूब पैसे बांटे।