शहर में दिखने लगी शादी की रौनक, उत्तम मुहूर्त 15 से

Posted On:- 2022-04-12



बलरामपुर (वीएनएस)। हिन्दू नववर्ष के चैत्र माह के 14 दिवस के बाद खरमास समाप्त होने ही। शहर में विवाह के चर्चा होने लगे है वही 15 अप्रैल से नए वैवाहिक मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। पंडित जितेंद्र तिवारी ने बताया कि 15 अप्रैल से लेकर चातुर्मास शुरू होने तक यानी 9 जुलाई तक विवाह के उत्तम मुहूर्त बताये है। 15 अप्रैल से लेकर 9 जुलाई तक सर्वश्रेष्ठ 26 मुहूर्त और सामान्य 12 को मिलाकर कुल 38 विवाह के मुहूर्त है।

इसमें अप्रैल के महीने में 15, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 27 और 28 तारीख, मई के महीने 2, 3, 10, 11, 12, 16,18, 20, 25, 26, 31 तारीख, जून में 1, 5, 6, 8, 10, 11, 13, 14, 15, 16, 20, 21, 22 तारीख व जुलाई के महीने में 3, 4, 5, 8 व 9 तारीख को विवाह का शुभ मुहूर्त है। यानी कुल 38 वैवाहिक मुहूर्त है।

इसके बाद 11 जुलाई से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा जो 4 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान लगभग 4 माह किसी भी प्रकार के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

अगला वैवाहिक कार्यक्रम चातुर्मास के बाद प्रारंभ होगा लेकिन 4 नवंबर को  च तुर्मास समाप्त होने के बाद भी शुक्र के अस्त होने के कारण अगले 22 दिनों तक और विवाह करने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।