चंद्रशेखर तिवारी बने तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष

Posted On:- 2022-04-12



अंबिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।उस चुनाव में चंद्रशेखर तिवारी 328 मतों से निर्वाचित घोषित हुए। इस आशय की घोषणा संगठन के निर्वाचन अधिकारी और छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक और राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष कमल वर्मा ने प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर घोषणा की।

प्रदेश में पहली बार संगठन के क्रियाशील सदस्यों को मतदान  के लिए सभी संभाग मुख्यालय में मत पेटी की व्यवस्था की गई। और इस व्यवस्था के आधार पर सरगुजा संभाग की मत पेटी जशपुर में रखा गया। जहां संभाग के सभी जिलों पर क्रियाशील सदस्यों ने मतदाता सूची के अनुरूप नामावली के आधार पर मतदान किया।

मतदान का समय 10:00 बजे से सायंकाल 5:00 बजे तक था। सरगुजा संभाग के पीठासीन अधिकारी राजेश अम्बाष्ठ थे। इस आशय की तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष आदित्य नंदन यादव और संरक्षक अनंत सिन्हा ने जारी की।