आधार पंजीयन शिविर में 226 लोगों के बने नवीन आधार कार्ड

Posted On:- 2022-04-12



नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत आम नागरिकों के आधारकार्ड, राशन कार्ड, सामाजिक सहायता पेंशन, विद्युत, पेयजल आदि समस्याओं के निराकरण व शासन की योजनाओं से आम नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए बीते 29 मार्च से विभिन्न वार्डो में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये गये।

ईडीएम कामरान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका वार्डो में आायोजित इन शिविरों में कुल 167 लोगों के नवीन आधार पंजीयन किये गये, वहीं आधार में त्रुटि सुधार के लिए आये नागरिकों के आधार में सुधार कार्य किया गया। वहीं सोरपुर में लगाये गये आधार पंजीयन शिविर में 59 लोगों के नवीन आधार पंजीयन किये गये। बता दें कि जिले में अब तक 1 लाख 49 हजार लोगों आधार कार्ड बनाये जा चुके है। विगत 3 वर्षों में लगभग आधे आधार कार्ड बनाये गये हैं।