गरियाबन्द (वीएनएस)। कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकासखंड देवभोग अंतर्गत ग्राम सुपेबेड़ा एवं उनके आसपास के ग्रामों में संभावित टी.बी. मरीजों की खोज के लिए 5 अप्रैल 2022 से 07 अप्रैल 2022 तक टी.बी. सघन खोज अभियान का आयोजन किया गया।
जिसके तहत 06 टी.बी खोजी दल की ओर से ग्राम सुपेबेड़ा व उनके आसपास के ग्राम ठिरलीगुड़ा, मोटरापारा, सेन्दमुड़ा, खेकसरा, खम्हारगुड़ा सगौनमाड़ी व निष्ठीगुड़ा में टी.बी. स्क्रीनिंग किया गया। इस दौरान कुल 6273 लोगों का टी.बी. स्क्रीनिंग किया गया, जिसमें से कुल 22 व्यक्ति संभावित लक्षण युक्त पाए गए। उक्त संभावित व्यक्तियों का जिले में ट्रू-नाट व माइक्रोस्कोप की ओर से टी.बी. जांच पाया गया, जिसमें कोई भी व्यक्ति टी.बी. धनात्मक नहीं पाया गया।