गरियाबंद (वीएनएस)। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी के निर्देशन में निजी पार्टनर पिरामिल स्वास्थ्य के जिला पयर्वेक्षक, कम्युनिटी मोबेलाईजर, पैरामेडिकल स्टॉफ व जिला के समस्त एनटीईपी कमर्चारियों का 11 अप्रैल 2022 को एक दिवसीय टी.बी. मुक्त प्रशिक्षण कायर्शाला आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत पिरामिल स्वास्थ्य की ओर से कोविड व टी.बी. के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए जिले के आदिवासी विकासखंड गरियाबंद, छुरा व मैनपुर में 100 दिवसीय टी.बी. मरीज खोज व जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पिरामिल स्वास्थ्य से कार्यरत कम्युनिटी मोबेलाईजर, पैरामेडिकल स्टॉफ की ओर से प्रत्येक गांव में भ्रमण करते हुए टी.बी. संदेहाप्रदों का सेम्पल लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों/डीएमसी में कराया जाएगा।
राज्य समन्वयक पिरामिल स्वास्थ्य फैजल रजा खान की ओर से टी.बी. रोग लक्षण, कारण, उपचार व कार्यक्रम संबंधी विस्तार से जानकारी दिया गया तथा पिरामिल स्वास्थ्य की ओर से संचालित आश्वासन अभियान व उसके कार्य प्रणाली को समझाया गया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर नवरत्न की ओर से बताया गया कि 100 दिवसीय टी.बी. खोज व जांच के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए सभी संदेहाप्रदो का जांच व उपचार अनिवार्य रूप से किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने द्वारा पिरामिल स्वास्थ्य एवं एनटीईपी कमर्चारियों को सही समन्वय के साथ कार्य संपादन करने केलिए निर्देशित किया गया व टी.बी. बीमारी के संक्रमण एवं बचाव को विस्तार से समझाया गया।