ट्रायसायकल मिलने से कमलेश का खिला चेहरा

Posted On:- 2022-04-12



गरियाबंद (वीएनएस)। जिले के विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत ग्राम बारूला निवासी दिव्यांग कमलेश निषाद ट्रायसायकल के लिए विगत दिवस आवेदन लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा था। यहां पर समाज कल्याण विभाग की ओर से तत्काल ट्रायसाइकल प्रदाय किये जाने से कमलेश का चेहरा खुशी से खिल गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आवाजाही में आसानी होगी और अपने दिनचर्या के काम शीघ्रता से कर सकेंगे।

समाज कल्याण विभाग की कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य फिरतु राम कंवर ने कमलेश को ट्रायसायकल प्रदान किया। ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए कमलेश ने शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डोनर प्रसाद ठाकुर, नरेन्द्र देवांगन उपस्थित थे।