बालोद (वीएनएस)। वर्ष 2021-22 में पेयजल व्यवस्था के उद्देश्य से ग्राम बुढ़ानपुर में क्रेडा की ओर से सोलर ड्यूल पंप संयंत्र का स्थापना कार्य किया गया। के्रडा विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि विगत दिनों सोलर ड्यूल पंप संयंत्र के टैंक में लिकेज की जानकारी मिलने पर 06 अप्रैल 2022 को क्षतिग्रस्त टैंक को बदलकर नवीन टैंक स्थापित किया गया। जिससे ग्रामीणों को पेयजल निरंतर उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोलर ड्यूल पंप संयंत्र के लीकेज टैंक के स्थान पर नवीन टैंक स्थापित किए जाने से ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।