बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग की ओर से जिले के बालोद क्षेत्र में शराब कोचियों के विरूद्ध सख्त कायर्वाही की गई। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया 11 अप्रैल 2022 को आरोपी अशोक राजपूत, साकिन-रेल्वे कॉलोनी बालोद के कब्जे से 52 नग पाव देशी प्लेन शराब कुल 09.36 ब.ली. जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क) के तहत् प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया व आरोपी कोमल साकिन पाररास के रिहायशी मकान से 14 नग पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कायर्वाही की गई।