राज्यपाल राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के समापन समारोह में होंगी शामिल

Posted On:- 2022-04-12



रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से मंगलवार को राजभवन में सामान्य प्रशासन विभाग एवं आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के सचिव डीडी सिंह तथा संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल उइके को 21 अप्रैल को रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।