राज्यपाल से नागपुर के माधोजी भोंसले ने की भेंट

Posted On:- 2022-04-12



रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से मंगलवार को राजभवन में नागपुर के माधोजी भोंसले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर राज्यपाल को धमतरी स्थित दो हजार वर्ष पुराने श्री राम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने माधोजी भोंसले को शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।