राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की परीक्षा 4 से

Posted On:- 2022-04-12



रायपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की परीक्षा 4 से 30 अप्रैल तक दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने निर्धारित केन्दीय विद्यालय नगर 2 दीनदयाल उपाध्याय नगर और पडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय यूनिर्वसिटी परिसर में संचालित किया जायेगा। इस परीक्षा के दौरान सतत निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए डिप्टी कलेक्टर मुकेश कोठारी के नेतृत्व में उडनदस्ता दल का गठन किया गया है।