हिंदी विवि में डॉ. आंबेडकर जयंती पर संगोष्‍ठी का आयोजन

Posted On:- 2022-04-12



वर्धा (वीएनएस)। डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा मे ‘डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन और व्‍यक्तित्‍व : एक पुनर्पाठ’ विषय पर संगोष्‍ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्‍ठी की अध्‍यक्षता कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल करेंगे।

पूर्वाह्न 9.30 बजे समता भवन प्रांगण मे स्थित डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। विश्‍वविद्यालय के कस्‍तूरबा सभागार में समिश्र पद्धति से  पूर्वाह्न 10.00 बजे से आयोजित संगोष्‍ठी में प्रतिकुलपति प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्‍ल, संस्‍कृति विद्यापीठ के अधिष्‍ठाता प्रो. लेला कारुण्‍यकरा, हिंदी एवं तुलनात्‍मक साहित्‍य विभाग के प्रो. कृष्‍ण कुमार सिंह, दूर शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. के. बालराजू, संबोधित करेंगे। प्रस्‍तावित व स्‍वागत वक्‍तव्‍य जनसंचार विभाग के अध्‍यक्ष प्रो. कृपाशंकर चौबे देंगे। कार्यक्रम का संचालन दूर शिक्षा निदेशालय के सहायक अध्‍यापक डॉ. संदीप मधुकर सपकाले करेंगे तथा धन्‍यावाद ज्ञापन हिंदी और तुलनात्‍मक साहित्‍य विभाग के सहायक अध्‍यापक डॉ. सुनील कुमार सुमन प्रस्‍तुत करेंगे।